Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
प्रेमी जोड़े के शव
Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम सेरीखेड़ी में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव गांव के खदरहा भाटा क्षेत्र में एक पेड़ से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पेड़ पर लटके मिले दोनों के शव

मिली जानकारी के अनुसार 17 अगस्त की रात करीब 1 बजे ग्राम सेरीखेड़ी के खदरहा भाटा में एक महिला और पुरुष के पेड़ से फांसी लगाए होने की सूचना मिली थी। सूचना पर मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान मेघराज साहू पिता स्व. दम्मत राम साहू (32 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं मृतिका की पहचान नंदिनी ध्रुव पति ललित ध्रुव (35 वर्ष) के रूप में हुई। दोनों सेरीखेड़ी के खदरहा भाटा क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।

कुछ वर्षों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मर्ग पंचनामा की कार्रवाई की। दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े कारणों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, मेघराज और नंदिनी के बीच पिछले कुछ वर्षों से प्रेम प्रसंग था। नंदिनी अपने पति से अलग होकर अपने घर में रह रही थी।

हालांकि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।

सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।

https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p

यह खबर भी पढ़ें

तालाब में मिली युवती की लाश का खुलासा! दूसरे युवक से अफेयर के शक में प्रेमी ने की हत्या, गला घोंटकर तालाब में फेंका शव, प्रेमी गिरफ्तार

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *