रायपुर/नवापारा-राजिम। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत रायपुर में पदस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर गजेंद्र कुमार भट्ट को उत्कृष्ट कार्य एवं अपने दायित्वों के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार विश्वरंजन ने उन्हें सम्मान प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर गजेंद्र कुमार भट्ट ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए महज एक पुरस्कार नहीं, बल्कि अपने दायित्वों को और अधिक निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि सम्मान मिलने से कार्य के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ जाती है तथा भविष्य में भी वे पूरी तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार विश्वरंजन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव का विषय है। सम्मान मिलने पर सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने भी गजेंद्र कुमार भट्ट को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पाने के लिए Khabar Vistar WhatsApp Channel फॉलो करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbDAob79hXF37X9TD01p
यह खबर भी पढ़ें
स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों ने किया ध्वजारोहण, श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मनाया आजादी का पर्व





