Shyam Agrawal
previous arrow
next arrow
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलिडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि
Spread the love

(खबर विस्तार):- भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को विधायक कार्यालय राजिम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान राजिम विधायक रोहित साहू सहित भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। उन्होंने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए जम्मू-कश्मीर में लागू दो विधान, दो प्रधान और दो निशान की व्यवस्था का पुरजोर विरोध किया तथा राष्ट्र की एकता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय मिसाल है, जो आज भी युवाओं और देशवासियों को प्रेरित करता है।

भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. मुखर्जी केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय एकता के सशक्त प्रहरी थे। उनके विचार और आदर्श आज भी देश को मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने डॉ. मुखर्जी के योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विजय कंडरा, पन्ना साहू, होरीलाल साहू, किशोर साहू, ईश्वर साहू सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

By Yuvraj Sahu

Yuvraj Sahu Editor – Khabar Vistar युवराज साहू (Yuvraj Sahu) खबर विस्तार (Khabar Vistar) के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की स्थानीय, प्रशासनिक, अपराध, शिक्षा एवं जनहित से जुड़ी खबरों का निष्पक्ष और तथ्यपरक कवरेज करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *